जौनपुर। वेतन बिल में पैन कार्ड बदलने के मामले में जिले के 22 शिक्षकों के वेतर पर रोक लगा दी गई है। संबंधित शिक्षकों के सभी अभिलेखों की जांच कर खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा नंदराम कुरील ने बताया कि वर्ष 2012 में आनलाइन वेतन भुगतान के लिए शिक्षकों के वेतन बिल में पैन भी दर्ज किया किया गया था। मई 2020 के वेतन बिल की जांच हुई तो पता चला कि प्रदेश के कई जिलों में शिक्षकों का पैन कार्ड बदल गया है। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जौनपुर में 26 शिक्षकों के पैन कार्ड परिवर्तित हुए हैं। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कर आख्या छह जून तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन 22 शिक्षकों की जांच आख्या रिपोर्ट अभी तक नहंीं आई तो बीएसए के आदेश पर संबंधित शिक्षकों के जून माह के वेतन पर रोक लगा दी गई है। अब जांच आख्या आने के बाद ही वेतन भुगतान हो सकेगा।