फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए किया नामांकन

विज्ञापन
नामांकन पत्र जमा करने जातीं श्रीकला सिंह। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सियासी सरगर्मी तेज है। चुनावी मैदान में कई दिग्गजों के आने से मुकाबला रोचक होता जा रहा है। पहले ही दिन कई दिग्गजों के परिवार की महिलाओं ने नामांकन कराया। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया। वह वार्ड संख्या 45 (सिकरारा तृतीय) से उम्मीदवार हैं। श्रीकला सिंह के नामांकन के बाद जिले के सियासी हलके में खलबली मची हुई है। उनके पति धनंजय सिंह हाल में ही जेल से जमानत पर छूटे हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी धनंजय की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में श्रीकला सिंह ने पति के समर्थन में जमकर प्रचार किया था। इस दौरान प्रचार के अलग-अलग तरीकों के कारण वह चर्चा में रहीं। अब जिला पंचायत सदस्य पद से नामांकन करते हुए वह खुद जिले से अपने नए सियासी सफर की शुरुआत कर रही हैं। नामांकन के दौरान उनके साथ एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। श्रीकला सिंह के अलावा मल्हनी विधायक लकी यादव की भयोहू उर्वशी सिंह यादव ने भी वार्ड संख्या 51 बरसठी प्रथम सीट से नामांकन किया। पूर्व मंत्री स्व. पारसनाथ यादव के भांजे नबी यादव ने वार्ड संख्या 24 बक्शा प्रथम और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव की बहू अनीता यादव ने वार्ड संख्या तीन करंजाकला-तृतीय से पर्चा जमा किया। बता दें कि जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें