फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब हैं प्रेरणा के स्रोत

Sat, 15 Apr 2017 01:02 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर में निकली शोभायात्रा - फोटो : jounpur
विज्ञापन
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। जुलूस निकाल कर जगह-जगह विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर सहभोज का आयोजन कर डॉ. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डा. अंबेडकर ने समता मूलक समाज की नींव रखी थी।
विज्ञापन


डा. बीआर अंबेडकर पुस्तकालय की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। जो भंडारी स्टेशन (जौनपुर जंक्शन) से जुलूस निकालकर अंबेडकर पार्क में सभा में परिवर्तित हुई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश का संविधान तो बनाया ही साथ ही उन्होंने समतामूलक समाज की नींव भी रखी। जौनपुर संघर्ष मोर्चा व जौनपुर प्रबुद्ध मोर्चा की तरफ से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जयंती समारोह को शेर वाली मस्जिद के पेश इमाम कारी जिया, डा. अरुण सिंह, अरविन्द उपाध्याय, जौनपुर संघर्ष मोर्चा प्रमुख सुभाष कुशवाहा ने संबोधित किया।  हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के नेतृत्व में अंबेडकर तिराहे पर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह और अपना दल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई।

कंरजाकला: ब्लाक सभागार में राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव, बक्शा में  सांसद डा. केपी सिंह,  बदलापुर: तहसील सभागार में एसडीएम शिवशरणप्पा, मछलीशहर: बेलवा मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनके पद चिह्नों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा गौराबादशाहपुर, खुटहन, नेवढ़िया, डोभी, सुईथाकला, मीरगंज, मुफ्तीगंज, मीरगंज, बरईपार और सतहरिया में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें