जौनपुर। पूविवि में संबद्ध बीएड कॉलेजों की परीक्षा में बिना आंतरिक परीक्षा कराए ही छात्रों को पास करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र आंतरिक परीक्षा में शामिल नहीं हुए और उनका रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया।
जिले के एक बीएड कॉलेज में सत्र 2014-15 की आंतरिक परीक्षा कराए बिना ही एक छात्र का नंबर चढ़ा दिया गया। इतना ही नहीं दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के साथ भी सेशनल परीक्षा भी नहीं दिया। दो आंतरिक परीक्षाओं में शामिल कराए बिना ही उसका रिजल्ट भी तैयार करा दिया। इतना ही नहीं सत्र 2016-18 में भी मऊ जिले के एक कॉलेज में हुआ। इस कॉलेज के 13 छात्रों ने भी दो सेमेस्टर में आंतरिक परीक्षा नहीं दिया है। सत्र खत्म होने के बाद उसका रिजल्ट तैयार विवि की मिलीभगत से उनका रिजल्ट 28 जनवरी 2019 को जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि मामला हमारे कार्यकाल का नहीं है। अगर कोई शिकायत करता है तो जांच कराई जाएगी।