बरसठी क्षेत्र के गोरापट्टी प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे। स्
बरसठी। परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन तय कराने के उद्देश्य से शनिवार को कंपोजिट विद्यालय गोरापट्टी की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
मुख्य अतिथि अपना दल एस के जिला महासचिव सह प्रभारी मछलीशहर नितेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया। शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण कर लोगों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने व नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षा के अधिकार और सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संतलाल गौतम ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और सभी की सहभागिता से ही शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। इस मौके पर शिक्षक बेचनलाल, विजय कुमार, तेजस पांडे, विद्यालय अध्यक्ष गुलाब सिंह अन्य लोग उपस्थित रहे।
बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील खेतासराय। स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को नगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनौटी वार्ड की छात्राओं ने जागरूकता प्रभात फेरी निकाली।
छात्राओं ने गांव के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका आराधना पांडेय ने 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। इस मौके पर सभासद अमित सोनकर, सहायक अध्यापिका अर्चना गुप्ता व प्रतिभा सिंह, शिक्षा मित्र कामिनी पांडेय, पूनम प्रजापति शामिल रहीं। संवाद