फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Subhash Case : कहां छिपा है चाैथा आरोपी..., जाैनपुर में घर पर चस्पा की गई थी नोटिस; पुलिस की तफ्तीश जारी

Sun, 15 Dec 2024 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Atul Subhash Suicide : अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बंगलुरू की जांच टीम रविवार को भी जाैनपुर में रूकी हुई है। वहीं, अतुल की पत्नी, निकिता का भाई और मां की गिरफ्तारी की गई। प्रयागराज और गुरुग्राम से यह कार्रवाई की गई है। निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया के घर पर भी नोटिस चस्पा की गई है लेकिन उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को गिरफ्तार कर बंगलूरू लाया जाएगा। यहां तीनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। इसके बाद कार्ट ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, चाैथा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

विज्ञापन


जाैनपुर में तीन दिन पहले बंगलुरू से आई जांच टीम अभी भी जिले में है। अन्य कार्रवाई अभी भी जारी है। आरोपी निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सूत्रों के अनुसार, जाैनपुर के कोतवाली रुहट्टा निवासी होजरी व्यापारी सुशील हार्ट का मरीज है। बताया जा रहा है कि वह अपने आवास पर ही है।



सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए जौनपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस ने बीते शुक्रवार को सबसे पहले डाक बंगला स्थित निकिता के ताऊ के आवास पर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद ढालगर टोला स्थित निकिता के आवास पर नोटिस चस्पा किया। इसमें अगले तीन दिन में सभी को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। कर्नाटक पुलिस की टीम दीवानी न्यायालय भी पहुंची और अतुल सुभाष से संबंधित मुकदमों के नकल की कॉपी साथ ले गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक और नया खुलासा, निकिता ने इनके कहने पर डाली तलाक की अर्जी; अतुल को नागवार गुजरी थी ये बात
विज्ञापन


अतुल सुभाष के भाई विकास ने बंगलूरू के मराठाहल्ली थाने में सोमवार को निकिता, उसकी मां निशा सिंहानिया, भाई अनुराग उर्फ गोलू सिंघानिया व ताऊ सुशील सिंघानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के लिए कर्नाटक पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुरुवार की शाम करीब 7 बजे जौनपुर पहुंची थी। शहर कोतवाली थाने में सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव के साथ करीब दो घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें