फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पत्नी पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महिला थाने में एक महिला ने अपने पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने चाकू से हमला किया और ससुर व देवर ने लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


केराकत के ग्राम बेलहरी निवासी मोनी गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 13 जून 2012 को मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोडर खुर्द निवासी अजय गिरि के साथ हुआ था। विवाह में दिए गए दहेज से पति अजय गिरि और ससुर मुरारी गिरि संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग की। बताया कि विदाई के बाद से ही ससुराल में उसे प्रताड़ित किया गया। बताया कि 10 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे जब वह किचन में खाना बना रही थी, तभी उसका पति अजय और ससुर मुरारी वहां पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर पति ने चाकू से उसकी पीठ पर वार किया, जबकि ससुर मुरारी और देवर अच्छेलाल ने लाठी-डंडों से पीटा। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठाकर उसे उसके गांव के पास फेंक कर चले गए।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें