फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामराय पट्टी गांव के पास रविवर को आटो रिक्शा से धक्का लगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामराय पट्टी गांव निवासी अजय कुमार गौतम सुबह सब्जी लेकर बाजार जा रहा था। वह गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचा था तभी जौनपुर की तरफ आ रहे आटो रिक्शा से अ जय को धक्का लग गया। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गुए। कुछ दूर आगे जाने पर आटो चालक को रोक लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि मनबढ़ों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे अजय कुमार गौतम, विजय कुमार गौतम और सूरज कुमार गौतम घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लाइनबाजार थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव का कहना है कि कि आटो से धक्का लगने के विवाद में मारपीट हुई है। चाभी के गुच्छे से किए गए वार से चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सचिन यादव समेत तीन के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें