फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाकर लौट रहे युवकों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नरहन चकरारेत गांव में शुक्रवार की रात निमंत्रण से वापस घर लौट रहे तीन युवकों पर विरोधियों ने हमला कर दिया। केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में कोतवाल ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

नरहन चकरारेत गांव के दुर्गेश सिंह उर्फ मुन्ना, अनिल सिंह और उनके बेटे चंचल सिंह शुक्रवार की रात गांव के ही शमशेर सिंह के घर दावत खाने गए थे। दुर्गेश उर्फ मुन्ना दावत खाकर घर चले गए. जबकि पड़ोस का निमंत्रण होने की वजह से अनिल सिंह व उनके पुत्र चंचल करीब 11 बजे रात घर लौट रहे थे। अनिल सिंह का आरोप है कि उसे पड़ोसी अजीत सिंह उर्फ भोदू, अजय सिंह और प्रदीप सिंह अचानक उनके रास्ते में आ गए और उन्हें उस रास्ते से जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर दुर्गेश उर्फ मुन्ना भी बीच बचाव करने पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने अनिल, चंचल और दुर्गेश पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उनके परिजनों ने केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में से एक दुर्गेश उर्फ मुन्ना सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। घायलों की ओर से दुर्गेश उर्फ मुन्ना और हमलावरों की ओर से अजीत सिंह उर्फ भोदू ने तहरीर दी है। इस संदर्भ में कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें