फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः प्रचार कर घर लौट रहे प्रधान पद के प्रत्याशी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Mon, 12 Apr 2021 10:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
दिनेश कुमार चौहान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर में जफराबाद थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव में पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने प्रधान पद के प्रत्याशी पर चाकू से हमला कर दिया। पीठ पर चाकू के वार से जख्मी प्रत्याशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामले को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन


मड़ैया गांव निवासी दिनेश कुमार चौहान महरुपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। वह गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती से प्रचार कर घर लौट रहे थे। वुडलैंड पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें चाकू मार दिया। बदमाशों ने दिनेश के पीठ पर चार-पांच वार किए। दिनेश की चीख सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने दिनेश को जिला अस्पताल पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजयप्रताप सिंह ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें