फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण रोकवाने गए लेखपालों पर हमला, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सराय रूस्तम गांव में विवादित भूमि पर निर्माण की सूचना पर काम रोकवाने पहुंचे लेखपालों पर घरवालों ने हमला बोल दिया। सूचना पर एसडीएम मछलीशहर मौके पर पहुंच गए। पीड़ित लेखपालों ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सरायरूस्तम गांव में धरती लाल व धर्मेंद्र कुमार के मकान का निर्माण हो रहा है। किसी ने गांव के लेखपाल राहुल सिंह (40) को निर्माण कार्य ग्राम समाज की जमीन पर करने की सूचना दी। जांच के लिए लेखपाल राहुल सिंह के साथ बड़ागांव के लेखपाल धीरेंद्र सिंह (45) मौके पर पहुंचे। लेखपालों ने निर्माण कार्य रोकने को कहा तो परिजन भिड़ गए। आरोप है कि दोनों लेखपालों की पिटाई की गई। मोबाइल फोन, बाइक व अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों लेखपालों ने मौके से भागकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की बात से इंकार किया है। पीड़ित लेखपालों ने मारपीट करने वाले धरती लाल, नागेंद्र कुमार सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत एसडीएम अमिताभ यादव का कहना था कि लेखपालों के साथ मारपीट की गई है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें