फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड की सक्रियता से पकड़ा गया एटीएम हैकर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित रिजवी खां में स्टेट बैंक के एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्ड गुलाब यादव की सक्रियता से एटीएम को हैक कर पैसा निकालने वाला युवक पकड़ा गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे राज कालेज पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में उसकी तलाशी और पूछताछ की गई तो उसके पास से कई एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन में कई एटीएम से पैसे के लेनदेन का विवरण दिखाई पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है। रविवार की शाम उक्त एटीएम पर गुलाब यादव ड्यूटी कर रहा था। बख्शा निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में एटीएम के पास कई बार दिखाई देता था। उस पर गुलाब ने रविवार की शाम करीब साढ़े तीन निगाह बनाए रखा था। जैसे ही उक्त युवक ने एटीएम कार्ड लगाकर मशीन को हैक कर दस हजार निकाले उसने तुरंत रोककर पूछताछ शुरू की तो वहां से चहारसू की ओर भागने लगा। गुलाब ने पीछाकर सद्भावना मोड़ के पास से उसे दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गुलाब की सक्रियता से जहां कई लोगों के पैसे एटीएम हैक कर गायब करने का खुलासा होने की संभावना है। वहीं आम जनता को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें