फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तित्व के धनी और युगपुरुष थे अटल बिहारी वाजपेयी

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेयी की जयंती मनाते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शनिवार को जिले भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी व्यक्तित्व के धनी और युग पुुरुष थे।
विज्ञापन

उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज का उत्थान हो सकता है। नगर के शक्ति केंद्र ओलंदगंज अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधानसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कहा कि अटल जी एक संवेदनशील हृदय और मां भारती के सच्चे सेवक होने के साथ-साथ एक ऐसे नेता भी थे जिन्होंने जीवन पर्यंत अपनी व्यक्तिगत इमानदारी और सत्यनिष्ठा को महत्व दिया। संचालन नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने किया। आभार डा. कमलेश निषाद ने प्रकट किया। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती भाजपा मंडल कार्यालय मडि़याहूं में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। ब्रह्मदेव मिश्रा, मंडल महामंत्री मनोज चौरसिया व मुकेश तिवारी, डॉ. अरुण मिश्रा, रविंद्र तिवारी ,राजेश जायसवाल, गुलजारी चौहान, अरविंद चौरसिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मछलीशहर नगर के सुजानगंज चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती जिला महामंत्री द्वय राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव व मेहीलाल गौतम भावी विधानसभा प्रत्याशी मछली शहर के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई। मीरगंज चौकी खुर्द स्थिति विशेश्वर महावीर मंदिर प्रांगण में वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें