फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों की रोशनी में जगमग हो उठा गायत्री प्रज्ञा मंडल परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा महिला मंडल जज कालोनी में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली की ओर से आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के समापन मौके पर 551 दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी में पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा। कार्यक्रम में शामिल भक्तों ने दीपों के समक्ष खडे़ होकर विश्वकल्याण के लिए काम करने और परोपकार का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से 12 बजे तक हवन और आहुति के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। बड़ी संख्या में संस्कार कार्यक्रम हुए। दोपहर बाद तक भजन और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। समापन के बाद हरिद्वार से आई संतों की टोली को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के आयोजन देशबंधु पद्माकर मिश्र ने सहयोग के लिए श्रद्धालुओं का आभार जताया। इसके पूर्व, शुक्रवार को देर रात तक भजन कीर्तन और भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में चंदा साहू, खुशी साहू, मुस्कान, राधा, चारू, सुशीला श्रीवास्तव, सरोज लता, देवेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें