फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने छह सूत्री मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर के गेट पर बृहस्पतिवार को ताला बंद कर आशा बहुओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। सीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डा. मनोज सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

आशा बहुओं ने कहा कि कार्य बहिष्कार के दौरान क्षेत्र में कोई भी समस्या होती है तो उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। उनकी छह सूत्री मांगे है,जिसमें प्रोत्साहन राशि भुगतान के बजाय एक निश्चित मानदेय की व्यवस्था करने, आशा व संगिनी हेतु एक हेल्प लाइन की ब्यवस्था करने,आशा व संगिनी को उचित कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने, क्षेत्र व अन्य विभागीय कार्यालयों के भ्रमण के दौरान जोखिम अवस्था में बीमा की व्यवस्था करने, आशा एवं संगिनी को विभागीय शोषण से सुरक्षा, योग्यता एवं शिक्षा के आधार पर आशा एवं संगिनी की एएनएम आदि पदों पदोन्नति करने की मांग की जा रही है। प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष मंजू देवी, पुष्पा सिंह, रंजना राय, संध्या शर्मा, पूनम सिंह, अनीता सिंह, रीना मौर्या आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें