फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने लोगों को किया जागरूक, कहा- यातायात नियमों के पालन से ही रुकेंगे हादसे

विज्ञापन
टीडी कालेज दक्षिणि गेट के पास सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ऑटो चालकों को जागरूक कीते परिवहन अधिकार? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को ऑटो व टैक्सी ऑपरेटर्स को जागरूक किया गया। एआरटीओ कार्यालय परिसर में ऑटो व टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एआरटीओ एसपी सिंह ने कहा कि वर्तामान समय में वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क दुर्घटना का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक युवा हादसे का शिकार हो रहे हैं। कारण, युवा यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। मनमाने ढंग से वाहन चलाते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय कई सावधानियां रखकर हादसे से लोग बच सकते हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। मोबाइल फोन पर बात नहीं करनी चाहिए। चौराहों पर लगे सिग्नल लाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर संभागीय निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें