फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद पुत्र के नाम पर रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
सतहरिया में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया सांसद का फर्जी पुत्र बनकर वसूली करने का आरोपी युवक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सतहरिया। मछलीशहर के भाजपा सांसद बीपी सरोज के पुत्र प्रमोद कुमार के नाम पर रुपये ऐेंठने वाले जालसाज को लोगों ने मंगलवार को पकड़ लिया। सांसद पुत्र को जमीन खरीदने का हवाला देकर उसने एक ईंट भट्ठा मालिक से रुपये ऐंठे थे। मामला सामने आने पर सांसद ने खुद पुलिस के उच्च अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जयपालपुर निवासी ईंट भट्ठा मालिक जीतलाल को एक शख्स ने फोन किया और खुद को सांसद का पुत्र बताते हुए रुपये की मांग की। बताया कि उसे यह रुपये जमीन खरीदने के लिए चाहिए। चार-पांच किश्तों में 1.37 लाख रुपये देने के बाद जीतलाल को शक हुआ तो उसने सांसद के आवास पर पहुंचकर जानकारी ली। उनके पुत्र ने किसी तरह का पैसा न मांगने की बात बताई तो वह सन्न रह गया। छानबीन में पता चला कि फोन करने वाला शख्स गांव का ही दिनेश गौतम है। ग्रामीणों की मदद से भट्ठा मालिक उसे पकड़कर सांसद के मादरडीह स्थित आवास पर ले गया। वहां पूछताछ में उसने पैसे लेने की बात स्वीकारी। सांसद ने इसकी सूचना एसपी सहित थाने पर दी। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि पूछताछ में दिनेश ने पैसे लेने की बात स्वीकार की है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत सांसद के पुत्र प्रमोद कुमार का कहना था कि आरोपी दिनेश से उनका कोई संपर्क ही नहीं है। जैसे ही उनके नाम पर रुपये ऐंठने की जानकारी हुई तो उसे पकड़ने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें