फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: खूब बरसा प्यार, जब मिले पुराने यार

विज्ञापन
केराकत क्षेत्र के अमिहित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र सम्मान समारोह में बोलते बीए? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। प्राथमिक विद्यालय अमिहित में बुधवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय से शिक्षा पाकर विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर पहुंचे बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपनी स्मृतियां भी साझा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि इंसान कितना भी ऊंचाई हासिल कर ले, मगर उसे अपने गुरु का सम्मान करना नहीं भूलना चाहिए। गुरु ही बच्चे को अपने ज्ञान के दीप से ही ज्योतित कर महान बनाता है। बेसिक विद्यालयों से पढ़कर बहुत से लोग बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। परिषदीय विद्यालयों की स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ही तेजी के साथ विद्यालयों की दशा काफी अच्छी हुई है। अच्छे अध्यापकों के चलते शिक्षा का स्तर भी काफी बढ़ा है। उन्होंने इसी विद्यालय के छात्र रहे बीएसए गोरखपुर भूपेंद्र नारायण सिंह की ओर से अमिहित विद्यालय को दिए 36 डेस्क व बेंच की सराहना की।
भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जिले में शिक्षा के बल पर सबसे अधिक अधिकारी बने हैं, जो देश-प्रदेश व विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी महत्ता हिंदी विद्यालयों की है उतनी महत्ता इंगलिश मीडियम स्कूलों की नहीं है। इस अवसर पर इस विद्यालय के पुरातन छात्र रहे रामराज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पंचम पांडेय, शांति देवी, नागेंद्र सिंह, सतीश सिंह, एएच अंसारी, शांति देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार सिंह, संतोष राजभर, धीरज सिंह कश्यप, जितेंद्र सिंह, लालचंद यादव आदि उपस्थित रहे। बीईओ राजेश यादव व प्रधानाध्यापक सुग्रीव मौर्य ने आभार जताया। अध्यक्षता नागेंद्र सिंह व संचालन लईक अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें