फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की मदद को आगे आई आराध्या,डीएम को सौंपा गुल्लक

विज्ञापन
34- शाहगंज में गरीबों की मदद के लिए अपना गुल्लक डीएम दिनेश कुमार सिंह को सौंपती नन्ही आराध्या। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गरीबों की मदद को आगे आई आराध्या,डीएम को सौंपा गुल्लक
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। स्थानीय नगर क्षेत्र के शराब गली मोहल्ला की आराध्या को गुरुवार को नगर पालिका परिसर में देख उस समय लोग स्तब्ध रह गए, जब उस बच्ची ने अपने पिता के साथ हाथों में गुल्लक लिए डीएम के पास पहुंची और कहीं की आप इस गुल्लक के पैसे को गरीबों के मददद में खर्च कर दिजिए। बस इतना सुनते ही वहां मौजूद लोग उक्त बच्ची को आश्चर्य चकित होकर देखने लगे। साथ ही उक्त बच्ची की तारीफ किए बिना रुक नहीं पाये।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह गुरुवार को इम्यूनिटी कीचन का निरीक्षण किये। साथ ही तहसील व नगर पालिका में व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने तहसील में बने कीचन में बन रहे भोजन को चख कर देखा। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि कोई भूखा न रहे। वहीं शराब गली निवासी आराध्या पुत्री नितिन साहू ने गरीबों की मदद करने के लिए नगर पालिका में पहुंचे डीएम को अपना गुल्लक सौपा। जिसमें लगभग तीन हजार रुपए थे। जब डीएम ने गुल्लक देने की वजह पूछी तो आराध्या ने कहा कि जमा किए गए इन पैसों को गरीबों की मदद में लगा दें। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने बच्ची की जमकर तारीफ की। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें