फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बोर्ड की बैठक में शव वाहन खरीदने, हाईमास्ट लाइट लगाने की मंजूरी

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शामिल सदस्य और अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर की बोर्ड बैठक मंगलवार को नगर पालिका के स्वामी विवेकानंद सभागार में अध्यक्ष कपिलमुनि उमर वैश्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जिन पर बोर्ड ने चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की। बैठक में 14 व 15 नवंबर को वार्ड भगत सिंह स्थित सूर्य कुंड तालाब पर छठ पूजा कार्यक्रम आयोजित कराने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर वार्ड बहोरिकपुर के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर देव दीपावली मनाने के प्रस्ताव को भी बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया शव वाहन खरीदने के प्रस्ताव पर भी बोर्ड ने सहमति जताई। नगर के विभिन्न वार्डों के प्रमुख तिराहे और चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों के भवनों के नामांतरण एवं संशोधन संबंधी पत्रावलियों पर विचार करते हुए नामांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवर अभियंता (जल) ओम प्रकाश, अवर अभियंता (सिविल) प्रशांत राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला सहित 27 सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें