फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समाज को बांटना चाहती है, विवाद होने पर मिलती है खुशी : संजय सिंह

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते आप सांसद संजय सिंह। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार की शाम को जौनपुर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यूजीसी पर चल रहे विवाद पर भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-सिख और हिंदू-ईसाई, सवर्ण-दलित के बीच विवाद होने से भाजपा को फायदा होता है। उन्होंने भाजपा का नया नाम ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ बताते हुए कहा कि लोगों के आपस में लड़ने से ही भाजपा को खुशी मिलती है। यूजीसी मुद्दे पर दो तरह की कमेटी गठित करने के मेरे सुझाव को सरकार मान लेती तो आज यह स्थिति न बनती। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करना चाहती है। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मामलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चार तरह से चोरी हुई है। इसमें भगवान श्रीराम के आभूषण, चढ़ावे, भगवान के नाम पर जारी रसीद और उनके नाम पर जमीन खरीदने के मामले शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि आप ने मामले से जुड़े 13 दस्तावेज एसआईटी को दिए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगाया। शाहगंज के लेखपाल के निलंबन का भी जिक्र किया। कहा कि उसने कथित तौर पर चाय खतरे में मित्तर, चीनी पहुंची सत्तर जैसी टिप्पणी की थी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 43 कंपनियों का 3 लाख 53 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। लेकिन सरकार के पास किसानों और नौजवानों के लिए पैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें