फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तैयार फसलों पर लगातार बारिश से नुकसान की आशंका

विज्ञापन
शेरपुर में गिरी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। तीन दिनों से जारी तेज हवाएं चलने और बारिश से खेतों में खड़ी धान और बाजरे की फसल प्रभावित हुई है। डोभी क्षेत्र में किसानों ने बताया कि तैयार होने की स्थिति में पहुंच चुकी फसलों पर लगातार बारिश और तेज हवा से नुकसान हुआ है। किसानों को आशंका है कि मौसम इसी तरह बना रहा तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है। हालांकि केराकत में किसानों ने खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है।
विज्ञापन

खेतों में पहुंची पर्याप्त नमी-केराकत। तीन दिनों की बारिश से केराकत क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हुआ है। किसानों ने खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसलों को लाभ की उम्मीद जताई है। हालांकि सड़क और रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं मछलीशहर लगातार बारिश के कारण विद्यालय बंद रहे। नगर की सड़कों और तहसील परिसर में भीड़ कम रही। वहीं बरईपार मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।
टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे में दें फसल नुकसान की सूचना-जौनपुर। भारी बारिश एवं अर्नब चक्रवात से बीमित किसानों की फसलों को हुए नुकसान की सूचना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 72 घंटे के अंदर दी जा सकती है। इसके लिए किसान टोल फ्री नंबर 14447, क्रॉप इंश्योरेंस एप और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 का प्रयोग कर सकते हैं। योजनाओं की आधिकारिक जानकारी pmfby.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है। फसल बीमा से संबंधित समस्या होने पर किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय अथवा जिले में कार्यरत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग के अनुसार इन माध्यमों से आपदा की स्थिति में किसानों को समयबद्ध राहत और बीमा प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें