फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में मिला नियुक्ति पत्र तो चेहरे पर खिली मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। युवाओं को रोजगार देने के लिए सिद्दीकपुर आईटीआई परिसर में लगे मेले में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न क्षेत्र की 14 कंपनियों ने साक्षात्कार के जरिए युवाओं का चयन किया। इस दौरान 209 पदों पर चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय और कौशल विकास मिशन के संयुक्त बैनर तले हुए रोजगार मेले में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज, जौनपुर डॉट कॉम, मेक आर्गेनिक इंडिया, श्री सॉई सर्विसेज, विथुना फर्टिलाइजर, एक्वा प्रेशर हेल्थ केयर, आर्कटिक इंडस्ट्रीज, एक्सजेंट एक्वा प्रा. लि. आदि ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों में रोजगार के लिए 650 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। काम की तलाश में भटकते युवा हाथों में नियुक्ति पत्र आते ही चेहरे पर मुस्कान लेकर घरों को रवाना हुए। सहायक सेवायोजन अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मेले में युवाओं ने अपनी योग्यता व क्षमता के अनुरूप प्रतिभाग किया और रोजगार भी प्राप्त किया। वंचित अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही फिर से रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस मौके पर रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव, रामसिंह मौर्य, जीतलाल मौर्य, आनंद भूषण त्रिपाठी, हसन फात्मा, अजय, श्यामनारायण, कौशल विकास मिशन के राजीव पाठक, चंद्रमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें