फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समता मूलक समाज के पक्षधर थे संत रविदास

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माघ पूर्णिमा के मौके पर संत रविदास की जयंती शनिवार को जगह-जगह मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविवाद आध्यात्मिक संत थे। वह समाज से छूआ छूत और ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। समाज में व्याप्त विसंगतियों का हमेशा विरोध करते रहे। उनके आदर्शो पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना संभव है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ सभागार में अध्यक्ष हरिश्चंद यादव की अध्यक्षता में संत रविवाद जयंती मनाई गई। महामंत्री आनंद कुमार मिश्र, जगत नारायण तिवारी, पल्टूराम, मेवालाल, हीरालाल सोनिया, ओंकार नाथ गिरी, राजाराम शुक्ल, राम सेवक भारती, हरिश्चंद पांडेय, जमीदार सिंह, जयंत्री प्रसाद मिश्र, बृजेश यादव आदि ने श्रद्धांजलि दी। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल परमानतपुर में प्रबंधक डा. ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संत रविदास जयंती मनाई गई। उपप्रबंधक मधुलिका सिंह, डा. वंदना सिंह, अभिलाषा श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह, छाया सिंह, जगदीश सिंह, कुसुम पांडेय, दिनेश दुबे, सीमा सिंह, रेखा सिंह, पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहीं।
संत रविदास की जयंती धर्मशाला केरारवीर पर धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर रामसमुझ, पंचम राम, छोटेलाल, विनोद कुमार, मनोज, संतलाल, जयंतू, रामआसरे, जमुना प्रसाद, मोती लाल, मनराज, प्रो. राजीव ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती मनाई गई। लाल बहादुर यादव ने कहा कि समाज में व्याप्त ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए वह आजीव संघर्ष करते रहे। पूरी दुनियां में भाईचारा और शांति व्यवस्था की स्थापना करना चाहते थे। पूर्व विधायक अरशद खां, शकील अहमद, श्रवण जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या, जियाराम विश्कर्मा, लालचंद यादव,रुक्शार अहमद, अनवारुल हक, शिवजीत यादव, भानू प्रताप मौर्या गुड्डू सोनकर ,साजिद अलीम ,विकास, अलमाश, कमालुद्दीन, आरीफ हबीब आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाउपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया।
मुफ्तीगंज: क्षेत्र के बाबा प्रसिद्ध नारायण महाविद्यालय बग्थरी मुरारा, सुखराम बालिका इंटर कालेज, बाबा गणेशदत्त महाविद्यालय रत्तीपुर,जयराम इंटर कालेज जेके शिक्षण संस्थान गजना ,लालती कुमुदेश्वर महाविद्यालय घुरहूपुर, माँ कलावती इंटर कालेज सेवई नाला,शाश्वत इंटर कालेज कमरुद्दीनपुर सेवई नाला मेें जयंती मनाई गई। डोभी: क्षेत्र के रसड़ा गांव स्थित बौद्ध धम्मं प्रांगड़ में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। समाज सेवी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त असामनता सबसे बड़ी हिंसा है। महात्मा बुद्ध, संत रविदास, डॉ. आंबेडकर, ज्योतिबा फुले तमाम तत्कालीन संतो,समाज सुधारकों ने समाज का मार्ग दर्शन किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य राम जनम व विद्या ने संत रविदास के जीवन प्रकाश डाला। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम व संचालन गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर घनश्याम सिंह, अंकित सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजाराम,डॉ. केएल सोनकर, सुदर्शन मौर्य, अंबिका, जंग बहादुर, ओम प्रकाश, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें