फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 30 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया सीनियर अकाउंटेंट, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Fri, 21 Mar 2025 05:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur Crime News: एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को विकास भवन जौनपुर में तैनात ज्येष्ठ लेखा परीक्षक को टीम ने 30 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा। 
विज्ञापन
विकास भवन जौनपुर में तैनात ज्येष्ठ लेखा परीक्षक सत्यनारायण पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड से एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन जौनपुर में तैनात ज्येष्ठ लेखा परीक्षक सत्यनारायण को 30 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान पुत्र वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर एंटी करेप्शन टीम ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
शुक्रवार को दोपहर में नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने एक ऑडिटर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पीड़ित नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम प्रभारी से शिकायत की थी। बताया कि उसकी मां  सुदामा जो ग्राम प्रधान हैं, उनसे ग्राम सभा में कराये गए कार्य के ऑडिट में क्लीन चिट पाने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई है। 

ये भी पढ़ें; Ghazipur Double Murder : दो युवकों को गोलियों से भूना..., हत्या के बाद बदमाश भाग निकले; चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को दिन में ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, लेखा परीक्षा विभाग, विकास भवन जौनपुर सत्य नरायण पुत्र दीनानाथ ग्राम घाटमपुर पो. मेलारा बेलवाई माधोपुर अखण्डनगर जनपद-सुल्तानपुर को रंगे हाथ 30 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 



गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिकरारा थाने में ले जाया गया। जहां मुकदमा दर्ज कराया गया। ऑडिटर को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक मैनेजर सिंह, ट्रैप टीम प्रभारी वाराणसी नीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, शैलोड कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार भारती, अजीत सिंह, अजय कुमार यादव, आशीष शुक्ला, सूरज गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें