पुलिस को मिली सफलता
बदमाशों ने गिरोह सदस्य के माध्यम से उक्त लोगों को सुनसान स्थान पर ले गए, जहां विरोध करने पर उन्हें लोहे के सीकड़ व रस्सी से बांधकर पिटाई करते हुए रुपये छीन लिए। सीओ ने बताया कि बदमाश आखों पर चश्मा और कार के शीशे पर सफेद कागज चस्पा कर देते थे, जिससे वह कुछ देख न सके।
सीओ ने बताया कि बदमाशों ने उनके पास से मौजूद 24 हजार रुपया छीन लिया। किसी तरह से उक्त लोगों ने थाने पहुंच घटना की जानकारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह को दिया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचक फतेहगंज चौकी इंचार्ज सकलदीप सिंह व हमराही सिपाहियों के साथ घेराबंदी कर सभी बदमाशों को गढ़ासेनी सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद बदमाशों के सरगना प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा धरौली निवासी जितेन्द्र प्रसाद यादव, तेजीबाजार थाना क्षेत्र के अलहदिया गांव निवासी राजन यादव एवं मोहबतिया गांव निवासी विजय पाल उर्फ नाटे, बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुखुर्द गांव निवासी राकेश गौतम एवं उमरक्षा गांव निवासी कुलदीप गौतम एवं सिकरारा थाना क्षेत्र के ककोहिया गांव निवासी विशाल गौतम बताया।
अभियुक्तों के पास से छिनैती के 11 हजार रुपया नगद लोहे की तीन सिकड़, तीन चस्मा, रस्सी व अभियुक्त राजन के पास से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद किया है।