फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल से नहीं हटे पशु, बंद रहा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल से नहीं हटे छुट्टा पशु, बंद रहा स्कूल
विज्ञापन

- शिक्षण कार्य न होने से अभिभावक नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुईथाकला। तहसील प्रशासन के निर्देश के बावजूद सोमवार को दूसरे दिन भी प्राथमिक विद्यालय समोधपुर परिसर से छुट्टा पशुओं को बाहर नहीं निकाला गया। इसके चलते विद्यालय का ताला नहीं खुल सका। नौनिहालों को मायूस लौटना पड़ा। सूचना देने के बाद भी अफसर बेपरवाह बने रहे।
प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी आरएन पाठक को दे दिया। परंतु देर शाम तक तहसील प्रशासन आवारा पशुओं को विद्यालय पर परिसर से नहीं हटवा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान समोधपुर के किसानों ने रविवार को पशुओं को पकड़कर विद्यालय में बंद कर दिया था। पशुपालकों का आरोप है कि आलू, मटर, चना, गेहूं और सरसों की फसल को झुंड में पहुंचकर पशु रौंद दे रहे हैं। इससे फसल चौपट हो रही है। घटना की जानकारी एसडीएम शाहगंज को दी गई। परिसर में सैकड़ों संख्या में पशु होने की वजह से सोमवार को शिक्षण कार्य नहीं हो सका। एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि तहसील के कर्मचारियों को भेजकर प्रधान की मदद से बैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें