फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर को गोली लगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। सेंवई नाले के आगे कच्चे मार्ग पर रविवार की देर रात मुठभेड़ में पशु तस्कर हसनैन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष रामआसरे राय के अनुसार, खुटहन चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम रसूलपुर स्थित रामअधार इंटर कॉलेज के पास जंगल क्षेत्र में कुछ तस्कर पशुओं को ले जाने की फिराक में हैं।
पुलिस टीम ने सेंवई नाला के आगे कच्चे मार्ग पर घेरेबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 34 वर्षीय हसनैन उर्फ गज्जू निवासी बीरी समसुद्दीनपुर के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी इकबाल उर्फ गज्जू निवासी लमहन थाना महाराजगंज तथा आशिक निवासी बीरी समसुद्दीनपुर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश शुरू कर दी हैं। मौके से पुलिस ने तमंचा, दो खोखे, चाकू, रस्सी तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें