फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार से आक्रोशित भाजपाइयों ने किया थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह से कोतवाली के एक उपनिरीक्षक की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने से आक्रोशित भाजपाइयों ने शुक्रवार को कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान उपनिरीक्षक का स्थानांतरण करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद उप निरीक्षक के लाइन हाजिर होने के बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने दोपहर में बबुरा गांव निवासी गिरफ्तार एक व्यक्ति को शांतिभंग में चालान कराने के लिए थाने पहुंचे, जहां उपनिरीक्षक आई संजय कुमार ने विधायक प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार किए जाने लगा। घटना की जानकारी होते ही भाजपाई उपनिरीक्षक के विरोध में लामबंद हो गए और देखते ही देखते आक्रोशित भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर दिया। वह उपनिरीक्षक के स्थानांतरण करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह भाजपाइयों को समझाते-बुझाते रहे, लेकिन भाजपाई अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद, उप निरीक्षक संजय कुमार पर लाइन हाजिर होने की कार्रवाई होने के बाद भाजपाई शांत हुए। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें