फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को लेकर फूटा गुस्सा, लगाया जाम 

Fri, 07 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सड़क समस्या को लेकर खुटहन के तिघरा तिराहे पर सड़क जाम करते ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस। 
विज्ञापन
तिघरा बाजार से  खेता सराय और जौनपुर मार्ग की दुर्दशा से गुस्साए लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आस पास के कई गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोग तिघरा बाजार में तिराहे पर पहुंचकर सड़क को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया पर लोग सड़क से नहीं हट रहे थे। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने करीब चार घंटे बाद लोगों को खदेड़ कर यातायात को बहाल करवाया। जाम करने वालों में महिलाएं भी शामिल थी। खेतासराय खुटहन मार्ग और जौनपुर खुटहन मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं।

सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लोगों ने मंत्री और विधायकों से गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी बात को लेकर गुरुवार को लोग सड़क पर उतर आए। तिघरा तिराहे पर जाम कर रहे लोगों को एक बार जब पुलिस ने खदेड़ दिया तो महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन


दसमत्ती देवी के नेतृत्व में पहुंची करीब चालीस से अधिक संख्या में महिलाओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लोग डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।  सूचना पर शाहगंज के एसडीएम रामसकल मौर्य व सीओ महेंद्र सिंह देव मौके पर पहुंचे। उन्होने सड़क की मरम्मत के लिए  उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें