फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 04 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी संघ ने शनिवार को भी कलेक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री चंद्रकला ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार कह गलत नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का मिशन 2017 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता पूरा नहीं होने देंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर 1975 से हम देश हीत में कार्य कर रही है। परन्तु आज केंद्र सरकार 3000 एवं प्रदेश सरकार 200 रूपये मानदेय देती है। 3200 में कोई महिला घर का खर्च कैसे चलाएंगी। जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि प्रदेश  संगठन के निर्देश पर हम 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है।

सरकार जब तक हमारी मांगे नहीं मानती, हमें राज्य सरकार का दर्जा देकर मानदेय 18000 नहीं करती तब तक लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर मनोरमा सिहं, सीता यादव, कुसुम सिंह, कृष्णा सिंह, वंदना सिंह, मीरा, रेखा राय हिमांशी राय, अर्चना राय, रीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें