फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: ट्रेन के धक्के से आंगनवाड़ी सहायिका की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Sun, 30 Jan 2022 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
महिला का शव और मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना गांव के रेलवे अंडर ग्राउंड के पास एक महिला की ट्रेन के धक्के से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव की निवासी व आंगनवाड़ी सहायिका निशा यादव(45) पत्नी कमलेश अपने मायके गई हुई थी। रविवार को सुबह लगभग 11 बजे वह पैदल ही अपने घर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निशा यादव जैसे ही एकौना गांव के पास बने रेलवे अंडर ग्राउंड के पास पहुंचकर रेलवे ट्रैक पार करने लगी।

उसी समय जौनपुर के तरफ से ट्रेन तेज रफ्तार में आ गई। माना जा रहा है कि ट्रेन आने की आवाज निशा नहीं सुन सकी। वह रेलवे ट्रैक को पार करने लगी, तभी ट्रेन ने धक्का मार दी। ट्रेन के धक्के से आंगनवाड़ी सहायिका निशा यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग दौड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर महिला के परिजन और गौराबादशाहपुर थाने के उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। निशा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें