फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हाईवे किया जाम 

Tue, 10 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नौकरी में स्थाई किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सोमवार को बक्शा विकास खंड के नौपेड़वा बाजार के पास हाईवे जाम कर दिया और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंका।  
विज्ञापन
राणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। मौके पर पहुंचे एसओ बक्शा ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। सड़क जाम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के उस बयान पर फूटा जिसमें उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई नहीं किया जा   सकता है। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए। तीन हजार कमाई है, कमर तोड़ महंगाई है जैसे नारे लगाकर अपनी पीड़ा का भी व्यक्त की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण के साथ साथ शिक्षा की बुनियाद तैयार करती हैं बावजूद इसके उनकी उपेक्षा की जा रही
विज्ञापन
  है।  संगठन की ब्लाक अध्यक्ष सुनीता यादव के नेतृत्व में कार्यकर्तांओं ने प्रधान मंत्री को संबोधित पत्रक बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर उर्मिला गौतम, इंदू मौर्या,अंजना चौहान, मीरा सिंह, सविता यादव, शकुंतला, संगीता गौतम, रेखा यादव, इंद्रावती पाल, बिंदू सरोज, नीरज भारती, चंद्रलेखा, आशा यादव, विद्या आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें