फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से छात्रा समेत दो की मौत 

Sun, 18 Dec 2016 01:07 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
हादसे में आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थानागद्दी-जलालपुर मार्ग पर केराकत कोतवाली के महुआरी गांव के पास शनिवार को सुबह कोहरे के चलते ट्रक की चपेट में आने से छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। छात्रा के चाचा की तहरीर पर  पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


केराकत कोतवाली क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी कल्पना (21) सुबह साइकिल से कोचिंग जा रही थी। महुआरी गांव के पास वह पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने रफ्तार तेज कर दी और थोड़ा आगे जाकर बाइक सवार चित्रसेन सिंह (44) निवासी बासबीरी को भी चपेट में ले लिया।

चित्रसेन सिंह, भाई उदयभान सिंह को जलालपुर स्टेशन पर वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कल्पना के चाचा रामलोचन की तहरीर पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें