फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने आंबेडकर मूर्ति की उंगली क्षतिग्रस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के मवईं गांव में स्थापित डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात क्षतिग्रस्त कर दी। शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा तो ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपितों पर कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करवा दिया।
विज्ञापन

सुबह जब लोग घरों से निकले तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा उंगली क्षतिग्रस्त देख सन्न रह गए। प्रतिमा की दाहिने हाथ की उंगली टूटी हुईं थी। प्रतिमा टूटने की खबर गांव में पहुंची तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों में आक्रोश बढ़ा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आरोप है कि गांव के ही शरारतीतत्वों ने तीन दिन पहले आंबेडकर प्रतिमा के पास लगी सोलर लाइट तोड़कर अपने घर उठा ले गए थे। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने नामजद आरोपितों के घर से लाइट बरामद कर ग्राम प्रधान को सौंप दिया था। जिसे प्रधान ने पुन: लगवा दिया था। इसके तीन दिन बाद आंबेडकर प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त कर दी गई। आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपितों पर कोई कार्रवाई न करने से उनका मनोबल और बढ़ गया। ग्रामीणों को उन्हीं आरोपितों पर आंबेडकर प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त करने का संदेह है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के अनुसार ग्रामीणों से बातचीत हो रही है। क्षतिग्रस्त उंगली की मरम्मत करा दी गई है। इस मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें