मिर्जापुर। कटरा कोतवाली के बथुआ सेप्टन मिल तिराहे के पास के शनिवार दोपहर सड़क पर लगे रस्सी के डिवाइडर को पार करके वाहन स्टैंड पर जा रहे रमेश कुमार (58) को गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर कुचलने से मौके ही मौत हो गई।
लालगंज निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पिता रमेश शनिवार घर से आंख दिखाने के लिए मिर्जापुर के वासलीगंज सिटी हॉस्पिटल आए थे। आंख दिखाने के बाद घर जा रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ सेप्टन मिल तिराहे के पास सड़क पार करते समय गैस सिलिंडर लदे वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रक के नीचे सिर आने से मौत हो गई। तहरीर देकर ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद