फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: अस्पताल से लौट रही एंबुलेंस गड्ढे में पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल

Sun, 01 May 2022 11:40 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

मल्हनी-खुटहन मार्ग पर बीती रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। उसका चारों पहिया ऊपर हवा में ऊपर हो गया। हादसे में चालक घायल हो गया। 
विज्ञापन
एंबुलेंस गड्ढे में पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के धमौर गांव के पास बीती रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस जिला मुख्यालय पर मरीज पहुंचाकर वापस लौट रही थी। वाहन पलटने की आवाज सुन कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस के अंदर फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देख उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। 

विज्ञापन


शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित एंबुलेंस शनिवार को मरीज लेकर जिला अस्पताल आई थी। जहां से देर रात चालक राजकुमार एंबुलेंस लेकर मल्हनी मार्ग से खुटहन की तरफ आ रहा था। धमौर गांव के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

उसका चारों पहिया ऊपर हवा में ऊपर हो गया। संयोग अच्छा था उस समय वाहन में कोई मरीज नहीं बैठा था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। एंबुलेंस तकनीकी खराबी की वजह से पलटी या चालक की लापरवाही रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें