फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइवः मुख्य मार्गों पर सफाई, कालोनियों में पसरा कचरा, मोहल्लों में नहीं पहुंच रहे कर्मचारी

विज्ञापन
रूहट्टा मोहल्ले में सुबह दोपहर 12.40 पर पसरा रहा कूड़ा और जानवर उसमे अपना भोजन तलाशते नजर आए। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। करीब एक सप्ताह पहले से शहर में रात्रिकालीन सफाई शुरू हुई थी। रात नौ बजते ही सफाई कर्मचारियों की टोली शहर में झाड़ू लेकर निकल पड़ती है। खरका तिराहा से पॉलीटेक्निक चौराहे तक मुख्य मार्ग चकाचक हो जा रहा है। इस कवायद से शहर की मुख्य सड़कें तो साफ-सुथरी नजर आ रही है, मगर गलियों और भीतरी इलाकों में बढ़ते ही यह सफाई अभियान मुंह चिढ़ाने लग रहा है। गलियों, मोहल्लों में झाड़ू लगना तो दूर समय से कूड़ा भी नहीं उठ रहा। कई दिनों से कूड़ेदान भरा पड़ा है। बाहर तक कचरा फैला हुआ है। नाली का पानी रास्ते में बह रहा है, मगर इसकी किसी को सुध नहीं। मोहल्ले वाले शिकायत करते हैं तो सफाई कर्मी यह दलील दे रहे कि जब रात में ही इतना काम हो जा रहा तो सुबह सफाई कैसे करें। नतीजा शहर के मोहल्लों में रहने वालों का गंदगी और दुर्गंध से बुरा हाल है। जिम्मेदार भी इस समस्या के समाधान के लिए कोई रुचि नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन

---
शहर के विशिष्टजनों के मोहल्लों का हाल::
समय: सुबह 11 बजे।
स्थान: राज कॉलोनी
शहर की वीआईपी कॉलोनी में शुमार इसी मोहल्ले में केराकत विधायक का आवास है। विधायक के घर के पास से जाने वाले रास्ते पर ही कूड़ा बिखरा हुआ है। चंद्रा सिटी मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल के पास भी गंदगी फैली हुई है। देखने से ही लग रहा कि एक सप्ताह से कूड़ा नहीं उठाया गया है।
---
समय: 11:30 बजे।
स्थान: जज कॉलोनी।
नाम से ही इस कॉलोनी की महत्ता जाहिर हो रही है, मगर यहां की सफाई का हाल दूसरे इलाकों से बेहतर नहीं है। दोपहर साढ़े 11 बजे तक यहां कूड़ा नहीं उठा था। अधिवक्ता विजय नरायण सिंह के घर के पास कूड़ा पड़ा हुआ था। शकुंतला स्कूल व कंचन सिंह के घर के पास भी कूड़ा पसरा था। लगभग यह हाल थोड़ी दूरी पर हर गली का है। एक सप्ताह से पड़ा कचरा नहीं उठाए जाने से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

---
समय: दोपहर 12:15 बजे।
स्थान: खरका कालोनी।
यह वही मोहल्ला, जहां अधिकारियों का भी आवास है। यहां भी रोज सफाई नहीं हो रही। अफसर रोज आते-जाते हैं। बावजूद सफाई व्यवस्था सुधारने पर किसी का ध्यान नहीं है। कॉलोनी के तिराहे पर रखा कूड़ेदान भरा हुआ है। उसके नीचे तक चारों तरफ कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ है, जो तकरीबन एक पखवारा से नहीं उठाया गया है।
---
समय: दोपहर 12:40 बजे।
स्थान: रुहट्टा
रुहट्टा कॉलोनी में भी रोज सफाई नहीं होती और न ही कूड़ा उठाया जाता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आइसक्रीम फैक्ट्री के पास एक सप्ताह से कूड़ा पड़ा हुआ है, जो बजबजा रहा है। लगभग यही हाल अन्य गलियों की भी है, जहां कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ है। खाली आबादी के बीच भी कूड़ा पड़ा हुआ है। सफाई और कूड़ा नहीं उठाए जाने से संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है।
मोहल्लों की जांच करने का शेड्यूल बनवा रहा हूं। इसके तहत मै खुद जाकर जांच करूंगा। जिस भी मोहल्ले में गंदगी मिलेगी, उससे संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी सफाई नायक व सफाई कर्मियों को उनके संबंधित मोहल्लों में सफाई करने का निर्देश दिया गया है। -संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें