फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1.36 करोड़ के विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
डोभी के हरिहरपुर में स्थलीय जांच करने पहुंचे डीपीओ। संवाद
विज्ञापन
डोभी/चंदवक। डोभी विकास खंड के हरिहरपुर पंचायत में साल 2024-25 के दौरान करीब 1.36 करोड़ रुपये की सरकारी धनराशि में अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव की शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से गठित जांच टीम में शामिल जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता/तकनीकी अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। बृहस्पतिवार को दोनों अधिकारी अभिलेखों की पड़ताल करने के लिए गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर बिना काम कराए भुगतान कराने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता सुरेंद्र प्रसाद यादव का आरोप है कि साल 2024-25 में ग्राम प्रधान नीतू यादव, पंचायत सचिव अजीत कुमार की मिलीभगत से करीब एक करोड़ 36 लाख रुपये की सरकारी धनराशि निकाली। कागजों में खड़ंजा और पक्की नाली निर्माण दिखाकर भुगतान करा लिया। जबकि धरातल में निर्माण नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें