फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कक्षा चार के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप, पीठ से खून निकल आया और चेहरे पर भी थीं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-4 के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने एक शिक्षक पर बेरहमी से मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का दावा है कि पिटाई से छात्र की पीठ से खून निकल आया और चेहरे पर भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

शकुंतला यादव पत्नी कमलाशंकर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नाती (8) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-4 का छात्र है। आरोप है कि शनिवार को विद्यालय के एक शिक्षक ने किसी बात को लेकर छात्र की पिटाई कर दी। इससे उसके चेहरे पर चोटें आईं और पीठ पर गंभीर निशान पड़ गए।
परिजनों ने छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि शिक्षक ने छात्र की पिटाई के आरोप से इनकार किया है। शिक्षक का कहना है कि बच्चों के बीच आपस में मारपीट हुई थी। मामले में शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्यालय खुलने के बाद प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें