फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति का फूंका पुतला

विज्ञापन
22- इलाहाबाद छात्रसंघ चुनाव का स्वरूप बदलकर छात्र परिषद का गठन करने के विरोध में टीडी कालेज गेट के ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। इलाहाबाद छात्र संघ चुनाव का स्वरूप बदलकर छात्र परिषद का गठन के फैसले के विरोध में मंगलवार को सपा नेता रजनीश मिश्र की अगुवाई में उनके समर्थकों ने टीडी कालेज गेट के सामने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन में शामिल लोगों ने छात्र परिषद वापस लो के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

यहां सपा नेता रजनीश मिश्र ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की मौजूदा भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और उनके अस्तित्व को समाप्त करने करने का काम सुनियोजित तरीके से कर रही है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। इस विश्वविद्यालय ने राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे छात्र संघ के गौरवशाली परंपरा और इतिहार को मिटाने के लिए ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति द्वार छात्र संघ के स्थान पर छात्र परिषद का गठन किया है। इस मौके पर टीडी कालेज के छात्र नेता हिमांशु रंजन, प्रवेश यादव, मोनू, पंकज दुबे, राजू, गोलू यादव, सुयश मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें