फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में बोले अखिलेश: तीन महीने में डीजल और पेट्रोल कंपनियों को हुआ 600 गुना फायदा, सरकार बताए कहां गया ये पैसा

Wed, 15 Dec 2021 01:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल कंपनियों को 3 माह में 600 गुना फायदा हुआ है। जनता सरकार से यह पूछना चाहती है कि यह पैसा आखिर कहां गया।

विज्ञापन


विजय रथ यात्रा लेकर दूसरे दिन जौनपुर में निकले अखिलेश यादव ने गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल में किए गए वादे और विज्ञापन दोनों झूठे हैं। जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में जनता पूरी तरह से बदलाव करेगी, जिसका संकेत अभी से ही मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी से जनता यह पूछना चाहती है कि घोषणा पत्र में दिए गए वायदे देख कितना पूरे हुए। सच्चाई यह है कि महंगाई दोगुनी हो गई, जबकि लोगों की आमदनी आधी हो गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार किसी किसान की हत्या हुई है। सरकार को चाहिए कि मामले में जांच कराकर दोषी भाजपाइयों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें