फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मंगेश के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग; गांव में गरमाई राजनीति

Fri, 13 Sep 2024 06:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: शुक्रवार को घर पर मंगेश के पिता राकेश यादव, मां शीला देवी तथा बहन प्रिंसी नदारद मिले। मौके पर वृद्ध दादा ने सभी को दवा लेने के लिए जाने की बात बताई। वहां मौजूद पड़ोसी और परिजन में कोई कह रहा था कि लखनऊ किसी नेता से मिलने गए हैं। किसी ने इलाहाबाद दवा लेने जाने की बात कही। 
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव के साथ मंगेश का परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में आभूषण की दुकान पर डकैती के आरोपी मंगेश यादव के परिजनों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। लखनऊ में इस मुलाकात के कई कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव में शुक्रवार को मंगेश यादव के माता-पिता एवं बहन दिन भर घर से गायब मिले। पूछताछ में वृद्ध मृतक के दादा ने दवा लेने जाने की बात बताई, जबकि शाम को परिजन वापस आए तो पता चला कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ गए थे।

विज्ञापन


सुल्तानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आभूषण लूट के आरोपी मंगेश यादव का अगरौरा गांव राजनैतिक सुर्खियों में है। अखिलेश यादव द्वारा मंगेश की हत्या का आरोप लगाने से कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी पार्टियों ने गांव पहुंच मृतक को श्रद्धांजलि देते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने गुरुवार को मृतक मंगेश की बहन प्रिंसी से घर पर रात्रि में पूछताछ की। भाई को दो तीन माह से मुंबई होने की जानकारी देने का वीडियो भी वायरल कर स्थिति को विरोधाभास कर दिया है। पुलिस द्वारा वीडियो वायरल होने की जानकारी पर सुबह से ही एक बार फिर अगरौरा गांव में मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगने लगा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें