फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हादसे के बाद चेता विद्युत निगम, नए बिजली के खंभे पर शिफ्ट किए गए तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर पड़ाव पर सोमवार को हुए हादसे के बाद विद्युत निगम की सक्रियता बढ़ गई है। घटनास्थल पर लगे जर्जर बिजली के खंभे से तार को नए खंभे पर शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा जर्जर तार भी बदल दिए गए।
विज्ञापन

शहर के कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर सोमवार की शाम करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके अलावा दो लोगों की मौत नाले में बहने से हुई। यहां पर दो खंभे पहले ही लगाए थे, लेकिन तार नहीं शिफ्ट किए गए थे। बुधवार की सुबह घटनास्थल पर लगे जर्जर बिजली के खंभे से तार को हटाकर नए खंभे पर शिफ्ट किया गया। इसके अलावा जर्जर तार बदलकर नए तार लगा दिए गए। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शहर सचिन सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे खंभे से कनेक्शन हटाकर नए पोल पर कर दिया गया। खराब तार बदलकर नए लगा दिए गए हैं। शहर में जर्जर बिजली के खंभों व तार का सर्वें कराया गया है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें