फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के बाद अब जौनपुर में भी लागू होगा हर घर जल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर में भी हर घर तक जल पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बेस लाइन सर्वे शुरू हो गया है। लखनऊ व नोएडा की संस्थाएं सभी ग्राम पंचायतों ब्योरा जुटा रही हैं। इनके सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1749 ग्राम पंचायतें हैं। हर ग्राम पंचायतों के सैकड़ों घर ऐसे हैं, जहां पेयजल की किल्लत रहती है। सभी घरों में पेयजल पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से हर घर जल योजना संचालित की गई है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने सोनभद्र से इसकी शुरुआत की है। योजना के तहत कोई भी घर पेय जल से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वे करने का काम मेसर्स मेढ़क टेक्नोकांसेप्ट लखनऊ व मेसर्स आरईपी डिस्ट्रीब्यूसन कार्पोरेशन नोएडा कर रही है। इन संस्थाओं की ओर से गांव में कितने घर हैं, जल की सुविधा क्या है, कितने घरों में पेयजल की सुविधा नहीं है आदि का सर्वे कर रही हैं।
475 ग्राम पंचायतों में 35 वर्ष पहले बिछी थी पाइप
जौनपुर। जिले के 475 ग्राम पंचायतों में 35 वर्ष पहले जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल पहुंचाया गया था, लेकिन मरम्मत के लिए तीन साल से पैसा नहीं मिलने से अब पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। कारण पैसा नहीं मिलने से उसका मरम्मत नहीं हो पा रहा है। पाइप सहित अन्य सामान अब उपयोग लायक नहीं रह गए हैं। घरों से जो पेयजल का जो टैक्स वसूला जा रहा है। वह भी मरम्मत करने के लिए पूरा नहीं पड़ पा रहा है।
विज्ञापन

हर घर जल योजना के तहत सभी घरों में पेयजल सप्लाई की जाएगी। इसके लिए लखनऊ व नोएडा की संस्थाएं बेस लाइन सर्वे करने का कार्य शुरू कर चुकी हैं। वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। इसके बाद डीएम उसे शासन को भेजेंगे। -एसके गुप्ता, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें