फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरने वाली थी स्पेशल ट्रेन, ग्रामीणों की सतर्कता से टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। वाराणसी-सुल्तानपुर रेल रूट पर सोमवार की रात बड़ा हादसा टल गया। उमरपुर गांव के पास टूटी रेल पटरी देख ग्रामीणों ने तत्काल स्टेशन पर सूचना देकर परिचालन रुकवाया। कुछ देर बाद इसी रूट से नई दिल्ली से जोगबनी जा रही 04428 स्पेशल ट्रेन गुजरने वाली थी। रात में करीब पांच घंटे तक मरम्मत के बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

उमरपुर गांव के कुछ लोग रात में रेल पटरी से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे सुल्तानपुर से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी गुजरी। इसके कुछ देर बाद ही रेल पटरी के पास तेज आवाज हुई। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो पटरी टूटी हुई थी। पटरियों के बीच तीन-चार इंच का फासला हो गया था। दीनानाथ प्रजापति और अमित सिंह दौड़कर रेलवे क्रासिंग पहुंचे और गेटमैन को इसकी जानकारी दी। गेटमैन ने बक्शा और जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। इसी ट्रैक से कुछ देर बाद एक स्पेशल ट्रेन जाने वाली थी। उसे बक्शा स्टेेशन पर ही रोक दिया गया। आनन फानन मौके पर रेलवे के अभियंता और कर्मचारी पहुंचे। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद मरमत कर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो पाया। बक्सा रेलवे स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि डाउन मालगाड़ी जा रही थी, तभी उमरपुर के पास गाड़ी में कुछ झटका लगा तो ड्राइवर ने सिटी स्टेशन पर इसकी सूचना दी। गांव के कुछ लोगों ने भी इसकी जानकारी शिवगुलामगंज गेट पर दी। उसके बाद स्पेशल ट्रेन को बक्सा स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रैक बनाने के बाद आवागमन शुरू हुआ। ट्रैक मरम्मत के दौरान नई दिल्ली से जोगबनी जा रही स्पेशल ट्रेन, हमसफर व श्रमजीवी का परिचालन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ है। खंड अभियंता सुल्तानपुर की देखरेख में एसएससी श्रीकृष्णनगर जय ब्रिजेश यादव की मौजूदगी में टूटी पटरी को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें