केराकत तहसील में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के न्यायालय में लंबित मामलों का निस्तारण नहीं होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष राजमणी यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय में लंबित मुकदमों की पत्रावलियों को लंबित रहने पर नाराजगी जताई गई।
वक्ताओं ने अधिकारियों के मनमाना तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने आठ सितंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक में मुकेश शुक्ल, अनिल सोनकर, महेंद्र शंकर पांडेय, विनोद यादव, नम:नाथ शर्मा, मान्धाता सिंह आदि मौजूद रहे।