कलेक्ट्रेट अपनी मागों को लेकर धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कलेक्ट्रेट बार अधिवक्ता समिति ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर साथी व उसके परिवार के पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। उन्होेंने कहा कि फर्जी मुकदमा लिखने पर बरसठी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिलदेव सिंह ने कहा कि बरसठी पुलिस को जब यह पता चला कि विकास कुमार पांडेय अधिवक्ता हैं तो उन्होंने अधिवक्ता समाज के प्रति अपशब्द कहे। इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात यह है कि संघ ने प्रत्रक सौंपने के बाद भी एसपी ने बरसठी पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बरसठी पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोधियों से तहरीर लेकर अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। यह अधिवक्ता समाज को चुनौती देने जैसा है। अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि न्याय के लिए लड़ते रहने वाला अधिवक्ताओं का संघ अपने साथी के न्याय की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएगा। पूर्व अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी ने कहा कि प्रशासन अधिवक्ता संघ के प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं करने को अनादर बताया और निंदा की। पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, उदयप्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह,जयंत्री प्रसाद मिश्र, बृजेश कुमार यादव, बजरंगबहादुर श्रीवास्तव, हीरालाल सोनिया, फूलचंद तिवारी, पल्टू राम, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, धीरज कुमार पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।