10- मछलीशहर तहसील में पदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार और वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायालयों में ताला बंदी की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ बदसलूकी के लिए एसडीएम की ओर से खेद व्यक्त करने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेमबिहारी यादव के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह तहसील में पहुंचे अधिवक्ताओ ने परिसर में नारेबाजी करते हुए न्यायालयों में तालाबंदी की। बैठक कर अविवादित वरासत और दाखिल खारिज प्रक्रिया में भी धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालयों की कार्यप्रणाली की निंदा की। संघ के अध्यक्ष प्रेमबिहारी यादव का कहना है कि बिना पैसा लिए नामांतरण नही किया जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उपजिलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद के मामलों को लेकर गए वरिष्ठ अधिवक्ता केदारनाथ यादव के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले में आदेश जारी करने के बजाय उन्हें अपमानित किया गया है। उक्त प्रकरण में एस डी एम द्वारा माफी मांगने के बाद ही हड़ताल वापस लेने पर विचार किया जायेगा। अनिश्चित काल तक तीनो अदालतों का बहिष्कार जारी रहेगा। अध्यक्ष ने बताया कि बार की बैठक में वकीलो द्वारा अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर जाने के पारित प्रस्ताव की प्रति उपजिलाधिकारी कार्यालय में 12बजे दिन में उपलब्ध करा दी गई है। एसडीएम अमिताभ यादव का कहना है कि अधिवक्ताओं के हड़ताल पर जाने की कोई लिखित सूचना उन्हें नहीं है। कुछ लोग तहसील परिसर में नारेबाजी कर रहे थे लेकिन नारेबाजी की वजह की भी जानकारी उन्हें नहीं है।