फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में अधिवक्ता पिता-पुत्र पर हमला, लाठी और हॉकी से की पिटाई, न्यायालय से लौटते समय बोला हमला

Wed, 10 Mar 2021 09:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के बेलांव घाट के पास मंगलवार रात कचहरी से लौट रहे अधिवक्ता और उनके पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और हॉकी से दोनों की जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केराकत क्षेत्र के अजोरपुर गांव निवासी मुन्नालाल विश्वकर्मा और उनके पुत्र ज्ञानचंद्र विश्वकर्मा दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं। दोनों मंगलवार रात बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बेलांव घाट पुल के पास दो बाइक से पांच लोग पहुंचे और पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडा और हॉकी से जमकर पिटाई की।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को जिला चिकित्सालय भिजवाया। दोनों के हाथ पैर और चेहरे पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सुनील यादव और ललित यादव के अलावा तीन अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें